Bihari Food Restaurants in Delhi: आपने बिहार का वो गाना तो जरूर सुना होगा 'लिट्टी चोखा हमार'। बिहार के खाने का एक अलग ही स्वाद है। बिहार के जो लोग दिल्ली में रहते हैं, उन्हें अपने यहां का खाना बहुत याद आता है। उन्हें बिहार जैसा खाना मुश्किल से कहीं और मिल पाता है। बिहार के लाखों लोग हैं, जो किसी ना किसी कारण से दिल्ली एनसीआर में रहते हैं( ऐसे में वे यहां बिहार के खाने को काफी मिस करते हैं। अब आपको बिहार के खाने जैसा स्वाद पाने के लिए बिहार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम आपको दिल्ली के ही 5 ऐसे रेस्तरां का नाम बताएंगे, जहां आपको बिहार के खाने का स्वाद मिलेगा

इन 5 रेस्टोरेंट में मिलेगा बिहार के खाने का स्वाद

1. मगध और अवध रेस्टोरेंट: यह रेस्टोरेंट हरियाणा के गुरुग्राम में है, जो दिल्ली एनसीआर में आता है। यहां के लजीज खाने में आपको बिहार के खाने जैसा स्वाद मिलेगा। यहां बिहार जैसा लिट्टी चोखा के साथ-साथ दाल पीठा, मालपुआ और हांडी मटन भी मिलता है।

2. द छौंक: दिल्ली एनसीआर का एक और रेस्टोरेंट, जिसका नाम द छौंक है। यह भी हरियाणा के गुड़गांव में है, जहां आपको लिट्टी चोखा के अलावा सत्तू की कचौरी, चूड़ा मटर और मालपुआ दाल पूरी जैसे कई लजीज व्यंजन मिलते हैं। ये रेस्तरां गुड़गांव साउथ सिटी वन मायोम अस्पताल के पास है।

3. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बिहारी जायका रेस्तरां है, जो कि नोएडा के सेक्टर 45 में स्थित है। यह एक स्ट्रीट ढाबा है, जहां आपको बिहारी स्वाद में हांडी मटन, लिट्टी चोखा और चिकन कबाब का स्वाद मिलेगा।

4. द टेस्ट ऑफ हांडी: आपको इस रेस्टोरेंट पर भी बिहारी खाने का स्वाद मिलेगा, जो कि नोएडा के सेक्टर 76 में मौजूद है। यहां आपको बिहार के जैसा ही हांडी मटन और चिकन कबाब मिलेगा। एक बार अगर आप इस रेस्टोरेंट का खाना खा लेते हैं, तो सीधा बिहार का स्वाद याद आएगा।

5. बिहार भवन: दिल्ली में बिहारी खाने का स्वाद आप बिहार भवन में भी ले सकते हैं। यहां आपको कम कीमत में स्पेशल मछली, भुना हुआ मटन, दाल की पूरी, लिट्टी चोखा और चिकन करी मिलेगा। 

ये भी पढ़ें:- साबूदाने के बड़े इस तरह बनाएंगे तो ज्यादा टेस्टी बनेगी डिश, नोट करें रेसिपी

ये भी पढ़ें:- बची हुई रोटी से बनी हुई नहीं खाई होंगी ऐसी डिशेज, बच्चों से लेकर बड़े तक लाजवाब स्वाद करेंगे पसंद