BJP का AAP पर बड़ा आरोप: MCD बना रही एक और कूड़े का पहाड़ बनाने की योजना, लैंडफिल साइट के लिए काटे जाएंगे हजारों पेड़

BJP big allegation on AAP
X
दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह
दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की दिल्ली देहात के सुल्तानपुर डबास गांव में 49 एकड़ भूमि पर हजारों पेड़ काटने की योजना है।

MCD News: दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की दिल्ली देहात के सुल्तानपुर डबास गांव में 49 एकड़ भूमि पर हजारों पेड़ काटने की योजना है। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली देहात के सुल्तानपुर डबास गांव में सैनिटरी लैंडफिल साइट स्थापित करना चाहती है।

लैंडफिल साइट के लिए काटे जाएंगे हजारों पेड़- राजा इकबाल

इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सोमवार यानी 29 जुलाई को होने वाली सदन की बैठक में सुल्तानपुर डबास गांव में लैंडफिल साइट बनाए जाने की मंजूरी प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस निर्णय के खिलाफ दिल्ली देहात के नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। यहां लगभग 49 एकड़ भूमि में बनने वाली इस लैंडफिल साइट के लिए भारी संख्या में पेड़ों को काटा जाना है और आप सरकार के लिए पर्यावरण संरक्षण केवल दिखावा एवं ढोंग मात्र ही है।

एक और कूड़े का पहाड़ बनाने की योजना

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्थित कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने की गारंटी दी थी जोकि आज भी जस के तस खड़ी हैं और दूसरी तरफ निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को एक और कूड़े का पहाड़ बनाने की योजना बना ली है।

यहां काफी संख्या में रहते हैं मोर

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि क्या निगम की आप सरकार दिल्ली देहात के नागरिकों को यह स्पष्ट करेगी कि किस आधार पर इस जगह का चुनाव लैंडफिल साइट बनाने के लिए किया है? जिस जगह पर निगम की आप सरकार ने लैंडफिल बनाने का फैसला किया है वहां पर कीकर के वृक्षों का जंगल है जहां पर काफी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर रहते हैं। राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story