Mahila Samriddhi Yojana Criteria: कल यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली बीजेपी ने अपने वादे के मुताबिक महिला समृद्धि योजना को लेकर 5100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद इसका ऐलान किया और महिलाओं को इसके लिए बधाई भी दी। लेकिन विपक्ष अभी भी रेखा सरकार पर हमले कर रही है। ऐसे में एक सवाल महिलाओं को सताना लाजमी है कि आखिर इसका मानदंड कैसे तय होगा और किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दिल्ली बीजेपी के मंत्री आशीष सूद ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है।
कौन तय करेगा इसके लिए मानदंड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को समृद्धि योजना का लाभ देने के लिए मानदंड तय किया जाएगा। दिल्ली की कौन सी महिलाएं लाभार्थी बनेंगी इसके लिए क्राइटेरिया तय करने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की कमेटी बनाई दी गई है।
इस कमेटी में शामिल सदस्य आपस में तय करेंगे कि इसके लिए क्या मानदंड तय किए जाए। एक बार मानदंड तय हो जाए, फिर सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी और पोर्टल बनाकर पारदर्शी तरीके से योग्य महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
क्या है इस स्कीम की शर्तें?
बताते चलें कि इस स्कीम के लिए मुख्य तौरपर 2-3 शर्तें फिलहाल सामने आ रही है। महिला दिल्ली की होनी चाहिए, यह तो सबसे अनिवार्य है। लेकिन इसके अलावा पहली शर्त है कि महिला किसी भी सरकारी पद पर नहीं हो और ना ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले रही हो। इसके अलावा दूसरी शर्त है कि महिलाओं की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होने चाहिए।
वहीं, तीसरी शर्त है कि लाभार्थी महिलाओं की आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और ना ही इनकम टैक्स भर रही हो। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता को गुमराह करने से बचना चाहिए। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें:- Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना की घोषणा के बाद विपक्ष हमलावर, आतिशी और प्रियंका ने उठाए ये सवाल