BJP ने जारी किया आप सरकार का रिपोर्ट कार्ड, कहा- 2023 में केजरीवाल रहे पूरी तरह से फेल

BJP Released Report Card
X
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने बोला हमला।
भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार के 2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

BJP Released Report Card: केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की नाकामियां गिनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने साल 2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें भाजपा ने कई कमियां गिनाई हैं। इसमें बाढ़ के समय में जनता को बेसहारा छोड़ा, पानी की किल्लत को नहीं कर पाए दूर, जनता को मैली यमुना में ही करनी पड़ी छठ पूजा जैसे कई मुद्दें शामिल हैं।

बीजेपी ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा

बाढ़ के समय में केजरीवाल सरकार ने लोगों को छोड़ा अकेला

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुलाई माह में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई थी और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था। सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। शहर के तमाम बाजार भी पानी से लबालब थे। जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था और कहा कि विज्ञापनजीवी केजरीवाल थोड़ा सा जनता की समस्या पर भी ध्यान दो।

दिल्ली में पेयजल संकट

गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। पिछली बार की गर्मियों की तरह इस बार भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा था और कई इलाकों में तो पानी पहुंचा ही नहीं था। इस वजह से लोगों को पीने के पानी से लेकर खाने-बनाने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा था। इसको लेकर बीजेपी ने कहा कि सरकार ने पानी की आपूर्ति के लिए भी कुछ ज्यादा कार्य नहीं किया है।

जनता ने छठ पूजा पर मैली यमुना में किया स्नान

दिवाली के बाद छठ पर्व (Chhath Puja) की मनाया जाता है। दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पूर्वांचली रहते हैं। यमुना में इस बार भी काफी प्रदूषण रहा था। छठ पर्व पर महिलाओं ने मैली यमुना में ही डूबकी लगाई थी। इसको लेकर बीजेपी ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि हर साल दिल्ली के सीएम कहते हैं कि वे यमुना को हम साफ और स्वच्छ करके दिखाएंगे और उन्होंने लोगों को यमुना में डुबकी लगवाने का भरोसा तक दिया था। लेकिन वह नाकाम ही साबित हुए हैं।

राजधानी को बनाया प्रदूषण में नंबर वन

दिवाली के दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। एक समय में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली बन गया था। इसको लेकर बीजेपी ने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब हो चुका है। दिल्ली में रहने वाले लोगों की औसतन आयु 12 साल से भी कम हो गई है। पिछले 8-9 साल में केजरीवाल सरकार फेल ही रही है। प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

विपश्यना को लेकर केजरीवाल को किया टारगेट

दिल्ली के शराब नीति घोटाले में सीएम केजरीवाल ईडी के दो समन के बाद भी पेश नहीं हुए। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने तीसरा समन भेजकर 3 दिसंबर को सीएम केजरीवाल को तलब किया है। इसको लेकर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को परेशानी में छोड़कर खुद विपश्यना करने के लिए चले गए हैं। लोगों की समस्याओं का हल किसके द्वारा किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story