अयोध्या का फ्लाइट टिकट बुक करा लीजिए : नवरात्रि में रामलला के दर्शन करना फलदायी, देरी की तो पछताएंगे, जानिये वजह

देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके बाद 3 अक्टूबर से आश्विन नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। अगर आप भी त्योहारी सीजन में रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो नीचे जानिये पूरी डिटेल्स...;

By :  Amit Kumar
Update: 2024-09-14 07:06 GMT
delhi to Ayodhya flight tickets
दिल्ली से अयोध्या के लिए तुरंत बुक करा लीजिए टिकट, बाद में पछताएंगे।
  • whatsapp icon

देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह उत्सव 17 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर से आश्विन नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। अश्विन नवरात्रि का भी भगवान राम से गहरा नाता है। माना जाता है कि भगवान राम ने आश्विन नवरात्रि के दिन ही रावण को वध किया था। रावण का वध करने से पहले भगवान राम ने मां दुर्गा की उपासना की थी।

यही नहीं, मां दुर्गा ने भी इस दिन असुर महिषासुर का भी वध किया था। ऐसे में आश्विन नवरात्रि को विजयादशमी के रूप में भी माना जाता है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अयोध्या का विचार अवश्य करना चाहिए।

यहां भगवान राम का भव्य मंदिर है। पहले चिलचिलाती गर्मी और फिर मानसून सीजन... चाहे कोई भी वजह रही हो, अगर रामलला के दर्शन नहीं किए हैं, तो अब बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए। विशेषकर नवरात्रि के दौरान ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें तेजी से भर रही हैं। अगर आप भी रामलला के दर्शन करने के इच्छुक हैं, तो आपको तुरंत अपनी टिकट बुक करा लीजिए।

दिल्ली से अयोध्या का ट्रेन और हवाई किराया

दिल्ली से अयोध्या का हवाई किराया 3200 से लेकर 3400 रुपये के बीच है। दिल्ली से अयोध्या के बीच ट्रेनों की बात करें तो सीटें तेजी से भर रही हैं। नवरात्रि में 3 से 12 अक्टूबर के बीच गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) में 10 से 22 तक की वेटिंग चल रही है। फरक्का एक्सप्रेस (13484) में 28 से 39 तक, कैफियत एक्सप्रेस (12226) और अयोध्या एक्सप्रेस (14206) समेत अन्य ट्रेनों में भी स्लीपर क्लास में वेटिंग चल रही है।

ये भी पढ़ें: छुट्टियों में बच्चों के साथ जाकर कीजिए रामलला के कीजिए दर्शन, जेब पर नहीं पड़ेगा भार 

हालांकि फ्लाइट्स की बात करें तो सीटें खाली हैं, लेकिन सीटें भरने पर किराया भी बढ़ना तय है। अगर आप रामलला के दर्शन कर चाहते हैं, तो टिकट बुक कराने का यही सही समय है।

Similar News