संगम विहार में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, मौके पर भारी पुलिस बल

दिल्ली संगम विहार इलाके में बने अवैध मकानों पर आज नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। यहां पर लोगों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए हैं।;

Update:2024-02-28 17:55 IST
दिल्ली के संगम विहार इलाके में नगर निगम का एक्शन।Bulldozer action in Sangam Vihar
  • whatsapp icon

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई चल रही है। इस बीच ऐसा ही मामला संगम विहार से सामने आया है, जहां पर वन विभाग की जमीन पर बने अवैध मकानों को तोड़ने को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला है। दरअसल, यहां नगर निगम की कार्रवाई पर स्थानीय लोग भड़क गए। इसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में महरौली-बदरपुर रोड पर जाम लगा दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

इससे यात्रा करीब 20 मिनट तक बाधित रहा। रास्ते को फिर से खुलवाने के लिए दिल्ली पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के फटका बरसाने से भगदड़ मच गई। इसके बाद रास्ते पर फिर से आवाजाही शुरु हुई। बाद में प्रशासन संगम विहार में अवैध जगहों पर बने मकानों पर कार्रवाई शुरु की। मकानों को तोड़ते समय लोगों ने जमकर विरोध किया और सरकार प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इस दौरान कुछ लोग मकानों पर कार्रवाई रोकने के लिए अपने घरों में घुस गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन निकाला गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे से ही कार्रवाई शुरु हुई है। पूरे संगम विहार इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी नजदीक जानें नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान जिन लोगों के मकानों पर कार्रवाई चल रही है। उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं। बेबस लोग दूर से अपने मकानों को जमींदोज होता देख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- केशवपुरम में MCD की बड़ी कार्रवाई, अवैध डेयरी संचालकों के घरों पर चला पंजा, कई प्रापर्टी को किया गया सील

Similar News