Top Flowers Market in Delhi: अगर आपको शादी, जन्मदिन पार्टी या किसी अन्य आयोजन के लिए सस्ते फूलों की तलाश है, तो यह खबर आपके लिए ही है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आप सस्ते दामों में फूल खरीद सकती हैं। यहां आपको देश-विदेश की हर तरह की वैरायटी के फूल मिल जाएंगे। हर बाजार फूलों की खुशबू से सराबोर रहते हैं। फूलों को देखकर आप भी 'फूल आहिस्ता न फेंको' जैसे गाने गुनगुनाने लग जाएंगे।तो देरी किस बात की, चलिये बताते हैं दिल्ली के बड़े फूल बाजारों के बारे में...   

महरौली बाजार

महरौली बाजार

दिल्ली की सबसे पुरानी मंडी में से एक महरौली बाजार का नाम आता है। यह बाजार काफी फेमस बाजारों में से एक है। किसी त्योहार या शादी के लिए आप सही दाम में फूलों की खरीदारी करनी है, तो आपको एक बार इस बाजार में जरूर जाना चाहिए। यहां से आप काफी सही दाम में आसानी से फूलों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको सस्ते दाम में ताजा और रंग-बिरंगे फूल मिल जाएंगे। 

कनॉट प्लेस मार्केट 

कनॉट प्लेस मार्केट

दिल्ली के कनॉट प्लेस मार्केट में आपको कई प्रकार के फूल मिल जाएंगे। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अगर आपके घर में भी शादी या पार्टी है, जिसके लिए आपको काफी सारे अलग-अलग फूल चाहिए, तो आपको कनॉट प्लेस मार्केट जाना चाहिए। यहां आपको विदेश में होने वाले फूल आसानी से मिल जाएंगे। सस्ते दाम में आप यहां आकर आसानी से शॉपिंग कर सकती हैं।

गाजीपुर फूल बाजार

गाजीपुर फूल बाजार

दिल्ली का गाजीपुर फूल बाजार सबसे बड़े थोक फूलों के बाजारों में से एक है। यहां पर आपको कई प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे। पहल ये बाजार महरौली में लगता था, लेकिन अब यह गाजीपुर में शिफ्ट हो गया है। अगर आपको भी शादी या पार्टी के फूल की खरीदारी करनी है, तो आपको एक बार इस बाजार में जरूर आना चाहिए। यहां आपको काफी कम दाम में कई तरीके के फूल मिल जाएंगे। इस बाजार में देश ही नहीं बल्कि एशियाई देशों से आने वाले फूल भी मिलते हैं।

चांदनी चौक में फतेहपुरी मस्जिद

फतेहपुरी मस्जिदचांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक में फतेहपुरी मस्जिद के पास सबसे बड़ा फूल बाजार लगता है। ऐसा बताया जाता है कि यह 80 साल से ज्यादा पुराना है। इस मंडी में आप देश-विदेश के फूलों की अलग-अलग फूल वैरायटी मिल जाएगी। यह मंडी सुबह से 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।