Logo
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद उनका ट्रासफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में करने का निर्णय लिया है।

Supreme Court: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर पर आग लगने के बाद भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिससे न्यायपालिका में हलचल मची हुई है। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार से सिफारिश की गई कि यशवंत वर्मा का ट्रांसफर फिर से इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया जाए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद उनका ट्रासफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में करने का निर्णय लिया है। बता दें कि यशवंत वर्मा अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर होकर आए थे। 

कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दा को बताया गंभीर 

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उनके पैतृक इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि 'न्यायपालिका के भीतर भ्रष्टाचार का मुद्दा बहुत गंभीर है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे देश के वरिष्ठ परिषदों और वकीलों ने पहली बार व्यक्त किया है। यह वर्षों से चल रहा है। अब समय आ गया है कि सर्वोच्च न्यायालय इस मुद्दे पर विचार करना शुरू करे कि नियुक्ति प्रक्रिया कैसे होती है? नियुक्ति प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सावधानीपूर्वक होनी चाहिए। भ्रष्टाचार एक बहुत गंभीर मुद्दा है और प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा है उसके बावजूद भ्रष्टाचार बढ़ा है।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 109 पुलिसकर्मियों के तबादले: 28 इंस्पेक्टर व 42 एसआई का ट्रांसफर, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल

कमरे में मिला कैश 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में किन्हीं कारणों से आग लग गई थी। घटना के समय न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा शहर में मौजूद नहीं थे, तो उनके परिवार के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों और पुलिस ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने नुकसान का जायजा लिया, तो पुलिस को बंगले के एक कमरे में भारी मात्रा में कैश मिला। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी। इसके बाद यह सूचना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना तक पहुंची। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई, जिसमें यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट करने का फैसला लिया गया। अभी तक न्यायमूर्ति वर्मा ने कैश बरामद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली HC में महिला की याचिका खारिज: पति से अलग होने के बाद मेंटेनेंस की मांग, कोर्ट ने समझाए कानून

5379487