Logo
Chhath Puja: दिल्ली सरकार छठ पूजा को लेकर राजधानी में 1000 'मॉडल घाट' का निर्माण करेगा। इसको लेकर सीएम आतिशी ने अधिकारियों संग बैठक कर निर्देश दिए हैं।

Delhi Chhath Puja: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी 70 विधानसभाओं में 1000 'मॉडल घाट' बनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल (बिहार और पूर्वी यूपी) के लोगों के छठ त्योहार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 1000 'मॉडल घाट' बनाए जाएंगे।

छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय करने को कहा है। इसके साथ ही सीएम आतिशी ने छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था, साफ पानी, शौचालय, तंबू, घाटों पर सुरक्षा सहित त्योहार की अन्य तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी जिलाधिकारियों को त्योहार की व्यवस्था के लिए सुझाव एकत्र करने और स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठक करने को भी कहा है।

बता दें कि छठ पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है, जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है। राजधानी दिल्ली में बिहार और यूपी के लोग भारी संख्या में छठ पर्व मनाते हैं। दिल्ली में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली छठ पूजा को ध्यान में रखते मॉडल घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कब है छठ पूजा

इस बार छठ पूजा की शुरुआत 7 नवंबर, 2024 से हो रही है। यह बिहार, झारखंड और ईस्ट यूपी का सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और सप्तमी तिथि तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है।

यह भी पढ़ें:- CM Atishi Met PM Modi: पीएम मोदी से मिलीं दिल्ली की CM आतिशी, PMO ने दी ये जानकारी

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487