क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी: 100 लोगों से करोड़ों की ठगी कर हुआ था फरार, 4 साल बाद हिमाचल से गिरफ्तार

Chit Fund Company Fraud: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ा कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने चिट फंड कंपनी में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी 100 से ज्यादा लोगों से अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था।
धोखाधड़ी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिमाचल के पालमपुर से गिरफ्तार किया। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान 64 वर्षीय प्रेम वाधवा के रूप में बताई है, जो दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश का रहना वाला है। आरोपी अपने साले हरीश के साथ मिलकर एक चिट फंड कंपनी चला रहा था।
100 लोगों से करोड़ों की ठगी
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, आरोपी प्रेम वाधवा अपने पिता की श्रीनिवास पुरी में दूध की दुकान चलाने का काम करता था। इस दौरान ही उसकी लोगों से पहचान हो गई। इसके बाद उसने अपने साले के साथ साल 2007 में एक चिट फंड कंपनी में इन्वेस्टमेंट कराने का कारोबार शुरू किया। इसके साथ ही उसने लोगों को भी इसमें निवेश करने के लिए मनाया और करीब 100 लोगों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी अर्जित भी कर चुका था, इसके बाद साल 2020 में वह अचानक गायब हो गया।
हिमाचल से आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में उसके कहने पर चिट फंड कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों ने शिकायत की, जिसमें करीब 50 लोगों ने आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदले और वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में रह रहा था। वहीं से पुलिस ने आरोपी को दबोचा है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS