दिल्ली से गाजियाबाद का सफर हुआ आसान: न्यू ईयर से पहले सीएम आतिशी ने दिया गिफ्ट, शुरू हुआ ये फ्लाईओवर

Delhi to Ghaziabad flyover
X
दिल्ली से अब केवल 5 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद।
दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नई ईयर से पहले सीएम आतिशी ने उनके लिए अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है।

Apsara Border to Anand Vihar Flyover: दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर है। अब दिल्ली से वह 25 मिनट की बजाय केवल 5 मिनट में ही गाजियाबाद पहुंच सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर उद्घाटन हो गया है। जिसके बाद इस फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सड़क के इस हिस्से पर पड़ने वाले तीन सिग्नल को खत्म कर दिया जाएगा और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। सीएम आतिशी ने इस फ्लाईओवर को एक ट्विट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आनंद विहार फ्लाईओवर दिल्ली की तरक्की में नया आयाम बनेगा। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में 2.2 किलोमीटर लंबे 6 लेन के इस फ्लाइओवर को आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। इससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

सीएम आतिशी ने ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को शानदार बनाने की दिशा में ये आम आदमी पार्टी सरकार का 38वां फ्लाईओवर और अंडर-पास है और अपने हर नए फ्लाइओवर के साथ हम राजधानी की तरक्की की नई इबारत लिख रहे हैं।

फ्लाईओवर के खुलने से इन जगहों पर ट्रैफिक से मिलेगी निजात

बता दें ये फ्लाईओवर रोड नंबर-56 पर बना हुआ है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से गाजियाबाद की दिल्ली के विवेक विहार, विज्ञान विहार और श्रेष्ठ विहार लाल बत्ती पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिल सकेगी। अभी तक इस ढाई किलोमीटर के सफर को पूरा करने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता था। मगर अब इस फ्लाईओवर के खुलने के बाद यह सफर केवल पांच मिनट का हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली में पहली बार वोट कर सकेंगे पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों, मिला मतदान का अधिकार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story