Logo

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी के ऑफिस में दो कुर्सियां लगाई गई हैं। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की कुर्सी को साथ रखकर मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है।

मुख्यमंत्री कार्यभार संभालने के बाद क्या बोलीं सीएम आतिशी
इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जिस तरह भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले चार महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की एक मिसाल कायम की है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दो दिन पहले यानी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। आज सोमवार को दिल्ली की नई सीएम आतिशी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके साथ ही वह आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर कई अहम फैसले भी ले सकती हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री आतिशी कई अहम फैसले ले सकती हैं। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- नवरात्रि में केजरीवाल छोड़ेंगे मुख्यमंत्री आवास: बोले- 10 साल तक CM रहने के बाद भी दिल्ली में नहीं है अपना घर