Logo
Tihar Jail: दिल्ली में मौजूद तिहाड़ जेल की बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। बीजेपी सरकार ने इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है।

Tihar Jail Relocation: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद तिहाड़ जेल को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सदन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने के सर्वे और रिलोकेशन के लिए इस साल बजट में 10 करोड़ रुपए रखे गए हैं। बता दें कि तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। इसमें कुल 9 कारागार बनाए गए हैं। साल 1958 में इस जेल को स्थापित किया गया था, जो कि 400 से ज्यादा एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस वजह से लिया गया फैसला

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहरी इलाके में शिफ्ट करने की योजना सरकार ने बनाई है। दरअसल, तिहाड़ जेल देश के सबसे बड़ा और उच्च सुरक्षा वाला कारागार है, जिसमें गैंगस्टरों, राजनेताओं और वीआईपी को रखा जाता है। यह जेल आवासीय क्षेत्रों के पास स्थित है, जिसके चलते सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि हाल ही में तिहाड़ जेल के अंदर कैदियों के बीच हिंसा और गैंगवार की घटना सामने आई थी। इसके चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक, आसपी रंजिश चलते दो कैदियों पर जानलेवा हमला किया गया था।

कई बार हुआ तिहाड़ जेल का विस्तार

साल 1958 में दिल्ली के पास तिहाड़ गांव में इस जेल की स्थापना की गई थी, जिसमें दिल्ली के अपराधियों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद 1966 में तिहाड़ जेल को पंजाब प्रशासन से दिल्ली सरकार को स्थानांतरित कर दिया गया। शुरुआत में इसे 12 से अधिक कैदियों को रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसकी क्षमता बढ़ा दी गई। मौजूदा समय में यह 400 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें करीब 10 हजार से ज्यादा कैदियों को रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने 5100 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की, बोलीं- हर वादा पूरा करेंगे

jindal steel jindal logo
5379487