सीएम रेखा ने पलटा पूर्व सरकार का फैसला: मनोनीत सदस्यों की नियुक्तियां रद्द, इन समितियों पर पडे़गा असर

Delhi Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बड़ा कदम उठाने जा रही है। पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा की गई दिल्ली सरकार की समितियों और अन्य बोर्ड्स में मनोनीत सदस्यों और पदाधिकारियों की नियुक्तियां रद्द की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता सरकार ने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी सरकार में की गई बोर्ड, समितियों समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं की नियुक्तियां रद्द की जाएंगी।
इन संस्थानों पर पड़ेगा असर
बोर्ड, समितियों समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं की नियुक्तियां रद्द करने के निर्णय के पीछे भाजपा सरकार ने तर्क दिया है कि आप सरकार ने बोर्ड, समितियों और संवैधानिक संस्थाओं में अपने नेताओं और पदाधिकारियों को नियुक्त किया था, जो राजनीतिक नियुक्तियां थीं। सरकार के साथ इन सदस्यों और पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म करना ही बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: Delhi DTC Buses: दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने को तैयार मोहल्ला बसें, सरकार ने 670 बसें चलाने की दी मंजूरी
इन अकादमी में रद्द की जा रहीं नियुक्तियां
पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा विकास समिति, दिल्ली हज समिति, उर्स समिति के साथ ही जल बोर्ड, पशु कल्याण बोर्ड, संस्कृत अकादमी, हिंदी अकादमी, उर्दू अकादमी, पंजाबी अकादमी, साहित्य कला परिषद जैसे सरकारी संस्थाओं में सदस्यों या फिर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया था, इनमें से अब राजनीतिक नियुक्तियां रद्द की जा रही हैं।
ये बड़े आप नेता थे मनोनीत
बता दें कि पिछली सरकार ने विधायक पवन राणा को दिल्ली जल बोर्ड का चेयरमैन और आप विधायक विनय मिश्रा को वाइस चेयरमैन बनाया था। दिल्ली हज कमेटी में पूर्व आप विधायक अब्दुल रहमान के साथ ही हाजी यूनुस सदस्य मनोनीत हैं। वहीं जरनैल सिंह को पंजाबी अकादमी का वाइस चेयरमैन बनाया गया था।
बढ़ सकती है सियासी हलचल
दिल्ली सरकार की सरकारी संस्थाओं में पूर्व सरकार द्वारा की गईं राजनीतिक नियुक्तियां रद्द की जा रही हैं। हालांकि मनोनीत नेताओं के कार्यकाल को खत्म करने के भाजपा सरकार के फैसले से सियासत में हलचल बढ़ सकती है। आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताकर मुद्दा बना सकती है।
ये भी पढ़ें: कानून व्यवस्था पर देवेंद्र बोले- 'क्राइम में सबसे आगे दिल्ली, लगाम लगाने में रेखा सरकार नाकाम'
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS