दिल्ली चुनाव में होगी कांटे की टक्कर: कांग्रेस ने भी फूंक रखी है जान, देवेंद्र यादव की 365 गांव के खाप पंचायत संग बैठक

Delhi Politics: दिल्ली में इस बार होने वाला विधानसभा चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगी। बीजेपी हो, कांग्रेस हो या फिर आप हो, इस चुनाव को जीतने के लिए सभी को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। कांग्रेस ने भी इस चुनाव में जान फूंक रखी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की न्याय यात्रा का तीसरा चरण शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के पालम से शुरू हुई। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के 365 गांव की खाप पंचायत के प्रतिनिधियों से मिलकर इनकी समस्याओं और पीड़ा के बारे में बातचीत की।
11 वर्षों में बढ़ी अधिक समस्याएं- देवेंद्र यादव
इस दौरान देवेंद्र यादव ने 365 गांवों के किसानों को भरोसा दिया है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रामीण क्षेत्रों यानी किसानों की भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा दिलांएगे। उन्होंने कहा किसानों सहित अनधिकृत कालोनियों के लोगों से कई मुददो पर चर्चा की। यादव ने कहा कि दिल्ली के गांव में रहने वालों की समस्याऐं पिछले 11 वर्षों में बढ़ी है। क्योंकि यहां आबादी बढ़ रही है और सुविधाएं पहले की तुलना और लगातार कम हो रही है। किसानों की भूमि अधिग्रहण की अहम समस्या है।
'दोनों सरकारें पूरी तरह विफल'
कांग्रेस नेता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण करके सरकार न तो उचित मुआवजा देती है और नहीं डीडीए की पॉलिसी अनुसार अन्य सुविधाओं के हकदार हमारे किसान भाईयों को कुछ मिल रहा है। अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने वादा तो किया था। परंतु यहां सुविधाएं मुहैया कराने और कालोनियां को नियमित करने में दोनों सरकारें पूरी तरह विफल साबित हुई। दोनों सरकारों की अनदेखी और निष्क्रियता के कारण कुछ जगह पर तो दिल्ली वाले नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
ये दिग्गज नेता भी रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा का मकसद अधिक से अधिक दिल्ली के लोगों से मिलकर उनके दुखों, परेशानियों से रूबरू होकर उनका समाधान करना है। यात्रा में देखा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है, महिलाएं महंगाई, अत्याचार, अपराधिक यातनाओं, प्रताड़ना से प्रभावित है, गंदा पानी, बढ़े हुए बिजली के बिल, राशन कार्ड, पेंशन जैसी सीधी जनता के जुड़ी परेशानियों को पिछले 11 वर्षों में झेल रहे है। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है क्योंकि कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है, जिसके बाद सभी समस्याएं हल की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश कुमार, एआईसीसी सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी, पूर्व विधायक विजय सिंह लोचव, वरिष्ठ नेता जग प्रवेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- क्या दिल्ली की राजनीति में फिर बहेगी उल्टी गंगा? एलजी ने की आतिशी की तारीफ, तो यूजर्स को आई कैलाश गहलोत की याद
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS