Congress anthem song in Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपना एंथम सॉन्ग विधिवत तौर पर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय मीडिया एवं पब्लिसिटी अध्यक्ष पवन खेड़ा और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे। गाने के बोल हैं, 'हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी।' वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार और वजीरपुर से प्रत्याशी रागिनी नायक ने कहा कि दिल्ली के लोग इस गाने का आनंद लेंगे। इस गाने में दिल्ली की समस्याओं के समाधान का जिक्र है। कांग्रेस के खिलाफ जो अंडरकरंट था, वह अब सतह पर आ रहा है। दिल्ली का राजनीतिक माहौल कांग्रेस के पक्ष में बदल रहा है।
पवन खेड़ा का आप पर तीखा हमला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। ये 'ढोल-नगाड़े' 8 फरवरी तक बजते रहेंगे और उसके बाद जनता इन्हें बजाएगी क्योंकि वे जानते हैं कि अब एक ऐसी सरकार आ रही है, जो अपने वादे पूरे करती है। हमने एक रिकॉर्डिंग चलाई जिसमें आप के विधायक खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के घोटालों के बारे में बात कर रहे हैं। केजरीवाल को अब खुद के लिए नौकरी ढूंढनी चाहिए और दिल्ली की चिंता हमें करने दें।
#WATCH | Delhi: Congress leader Pawan Khera says, "...'Alcohol Affected Party-AAP' which you call 'Aam Aadmi Party', we saw how it destroyed a city with international-level infrastructure and turned it into a garbage dump...When Manish Nair brought the liquor policy, there was a… pic.twitter.com/GNzoukksMj
— ANI (@ANI) January 23, 2025
शराब प्रभावित पार्टी बन गई आम आदमी पार्टी
पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे शराब प्रभावित पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कैसे आप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे वाले शहर को कूड़े के ढेर में बदल दिया। जब मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति लाई, तो नरेला के विधायक शरद चौहान ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि इससे हर क्षेत्र में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए पैसा कहां से आएगा।
कांग्रेस का एंथम सॉन्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया एवं पब्लिसिटी श्री @Pawankhera जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @akhileshPdsingh जी की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से लॉच किया गया। ✋#DelhiCongressAnthem pic.twitter.com/7xU6Gqgeg0
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 23, 2025
पंजाब से आ रहा है फंड
पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि अब आम आदमी पार्टी का फंड पंजाब से आ रहा है। इससे पहले यह पैसा शराब की दुकानों से आता था। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोटाले में लिप्त पाया गया है। दिल्ली के लोग अब यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
#WATCH | Delhi: Congress leader Pawan Khera says, "...'Alcohol Affected Party-AAP' which you call 'Aam Aadmi Party', we saw how it destroyed a city with international-level infrastructure and turned it into a garbage dump...When Manish Nair brought the liquor policy, there was a… pic.twitter.com/GNzoukksMj
— ANI (@ANI) January 23, 2025
ये भी पढ़ें: Delhi Elections: भाजपा की बजाय कांग्रेस को मान रहे बड़ा खतरा, इन 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी का खास फोकस
दिल्ली के लिए कांग्रेस का वादा
कांग्रेस ने अपने एंथम सॉन्ग के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी दिल्ली की जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश हो चुकी है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। यह चुनाव कांग्रेस की वापसी का संदेश देगा।