Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनावों को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, अशोक गहलोत समेत इन दिग्गजों को सौंपी ये जिम्मेदारी

कांग्रेस ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।;

Update:2024-09-14 19:26 IST
राहुल गांधी ने अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा।Rahul Gandhi in Virginia USA
  • whatsapp icon

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। ये ही वजह से ही चुनाव से जुड़ा हर एक निर्णय सोच समझ कर और पूरी रणनीति तैयार करने के बाद लिया जा रहा है। कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में नामित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बयान की मानें, तो ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की जाएगी। 

 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अशोक गहलोत को लोकसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। यहां कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस ने अशोक गहलोत को फिर से बड़ा मौका दिया है। 

कांग्रेस ने 89 विधानसभा सीटों पर उतारे हैं अपने उम्मीदवार 

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 89 पर अपने उम्मीदवार उतारे है। जबकि एक सीट सीपीएम के लिए आरक्षित की गई है। 

Similar News