Congress Nyay Yatra: दिल्ली में 23 से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, केजरीवाल-BJP पर होगा वार, राहुल-प्रियंका हो सकते हैं शामिल

Congress Nyay Yatra
X
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
दिल्ली में कांग्रेस 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

Congress Nyay Yatra: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में अब बस कुछ ही महीनों का समय बचा है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी भी पहले से ही शुरू कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

23 अक्टूबर से दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा

दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 नवंबर को समाप्त होगी। ये यात्रा चार चरणों में होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर भी जमकर हमला बोलेगी। इस यात्रा में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के कामों को भी बताया जाएगा।

इसके अलावा इस यात्रा में लगातार 2014, 2019 और 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली बीजेपी के सांसदों की असफलता को गिनाया जाएगा।

कांग्रेस की न्याय यात्रा चार चरणों में होगी

पहला चरण- 23 से 28 अक्टूबर

दूसरा चरण- 4 नवंबर से 10 नवंबर

तीसरा चरण- 12 नवंबर से 18 नवंबर

चौथा चरण- 20 नवंबर से 28 नवंबर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story