Basant Festival 2024: दिल्ली में इस जगह ले बसंत उत्सव का आनंद, यहां आपको कला, भोजन और संस्कृति के साथ मिलेगा बहुत कुछ

वसंत का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। इस मौसम में आप दिल्ली में ऐसी जगह जाने चाहते हैं, जहां आपका दिन बहुत ही आनंदमय और शानदार निकल जाए। यह जगह आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है।;

Update: 2024-02-17 13:05 GMT
Basant Festival 2024
बसंत उत्सव 2024
  • whatsapp icon

Basant Festival 2024: वसंत ऋतु को प्रेम की ऋतु माना जाता है। वसंत के मौसम में हृदय प्रेम से सराबोर हो जाता है। सर्दियों को अलविदा कह वसंत की हल्की हवा, गुनगुनी धूप और सुहावना मौसम शरीर में एक अलग ही ऊर्जा प्रदान करता है। इन दिनों दिल्ली की हलचल भरी सड़कों पर अगल ही रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में घूमने-फिरने का अलग ही मजा होता है। अगर आप भी अपना दिन शानदार बनाना चाहते हैं तो दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस आपके लिए सबसे बेस्ट होगा।

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में इन दिनों बसंत उत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है जो 18 फरवरी तक चलेगा। इस उत्सव में लोक प्रदर्शन, स्ट्रीट फूड की एक श्रृंखला, उत्तम हस्तशिल्प और रोमांचक लाइव संगीत और नृत्य प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है। यहां आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जाकर जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं।

बसंत उत्सव में क्या है खास?

इस उत्सव में आप तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स चख सकते हैं। दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स की बात ही खुद में कुछ खास होती है। यहां तीखे से लेकर नमकीन, मीठे हर तरह के जायकों का आनंद बहुत ही कम पैसों में लिया जा सकता है। इसके अलावा आप कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकते हैं। मतलब कुल मिला कर कहा जाए तो आप अपना पूरा दिन यहां अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

बसंत उत्सव की समय और स्थान

बसंत उत्सव दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है। यहां आप सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

शहर की धड़कन

वसंत ऋतु में दिल्ली का सार केवल इसके संगठित कार्यक्रमों में नहीं है, बल्कि पार्कों और बगीचों में होने वाली सहज सभाओं में भी है, जहां शहर के निवासियों और आगंतुकों को खिले हुए फूलों से घिरे हुए, धूप में भीगते हुए देखा जा सकता है। जहां सड़क के बाजार जीवंत हो उठते हैं, मौसमी व्यंजन, कपड़ा और हस्तशिल्प बेचने वाले विक्रेताओं से भर जाते हैं, प्रत्येक वस्तु अपने निर्माता के कौशल और रचनात्मकता का प्रमाण होती है।

Similar News