Deepender Hooda On BJP: इंडिया गठबंधन की रैली पर दीपेंद्र हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया, बोले- यह लड़ाई देश और संविधान बचाने की

Deependra Hooda On India Blocks mega rally
X
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
Deepender Hooda News: इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस सांसद ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का महारैली लोकतंत्र के बचाने के लिए हो रही है।

INDIA bloc Maha Rally: इंडिया गठबंधन की महारैली आज 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है। इस रैली में विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के दिग्गज शामिल हुए है। यहां से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पहुंची है। जहां पर उन्होंने सीएम केजरीवाल के संदेश को मंच से पढ़ा है और बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके अलावा आप नेता सत्येंद्र जैन और संजय सिंह की भी पत्नी पहुंची हैं। इसी कड़ी में विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ महारैली में इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लोकतंत्र और संविधान को बचाने कि लड़ाई

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में इंडिया गठबंधन की महारैली पर कहा कि यह लड़ाई देश, लोकतंत्र, संविधान, देश के भविष्य, युवाओं, किसानों और महिलाओं की रक्षा के लिए है। यह लड़ाई न्याय और सच्चाई के लिए है। हमारा मानना है इस लड़ाई में पूरा देश इंडिया ब्लॉक का साथ देगा। सभी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से बीजेपी तानाशाही कर रही है। पार्टियों के अकाउंट तक फ्रीज करवा दिए गए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। बता दें कि दीपेंद्र हुड्डा भी इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। यह बयान उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिया।

ये भी पढ़ें:- AAP नेताओं ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- देश संविधान से चलेगा वसूली गैंग से नहीं

बता दें कि इंडिया गठबंधन की यह महारैली ऐसे समय पर हो रही है। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 मार्च को केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया गठबंधन का कहना है कि यह रैली तानाशाही को मिटाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही है। इंडिया गठबंधन महारैली की लाइव खबर को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story