Delhi Air Pollution: दिल्ली में कम हो रहा प्रदूषण, जानें आज आपके इलाके में कितना है AQI

दिल्ली के लोगों के प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। आज राजधानी का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी भी कई इलाके रेड जोन में है।;

Update:2025-01-09 10:37 IST
दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत।Delhi Air Pollution decreasing in National capital AQI recorded 299
  • whatsapp icon

Delhi Air Pollution: दिल्ली के लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच प्रदूषण से राहत मिली है। गुरुवार को दिल्ली का ओवरआल एक्यूआई 299 दर्ज किया है। वहीं मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्ली की हवा को साफ होने में मदद मिलेगी और वायु गुणवत्ता सूचकांक और कम दर्ज किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें, तो दिल्ली में आज सबसे ज्यादा एक्यूआई वजीरपुर में दर्ज किया गया है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 है। इसके अलावा सबसे साफ हवा आज NSIT द्वारका की है। यहां एक्यूआई168 दर्ज किया गया है। हालांकि, दिल्ली की हवा आज भी खराब श्रेणी है, क्योंकि दिल्ली का समग्र प्रदूषण 299 दर्ज किया गया है। वहीं आज भी दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में हैं। जहां एक्यूआई 350 के पार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, बारिश से फिर बढ़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड

दिल्ली के इन इलाकों 300 के पार है एक्यूआई

-वजीरपुर का एक्यूआई -371
-जहांगीरपुरी का एक्यूआई -370 
-अलीपुर का एक्यूआई- 327
-अशोक विहार का एक्यूआई-338
-बवाना का एक्यूआई-347
-कर्णी सिंह का एक्यूआई-303
-मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का एक्यूआई 303
-मंदिर मार्ग का एक्यूआई-301
-मुंडका का एक्यूआई- 321
-सीरीफोर्ट का एक्यूआई- 319
-विवेक विहार का एक्यूआई-369
-रोहिणी का एक्यूआई- 347
-RK पुरम का एक्यूआई-307
-पूसा का एक्यूआई- 315
-पतपड़गंज का एक्यूआई- 327
-नेहरू नगर का एक्यूआई 355
-नरेला का एक्यूआई-308
-विवेक विहार का एक्यूआई -369 है.

दिल्ली के इन इलाकों में 300 से कम दर्ज किया गया एक्यूआई

-NSIT द्वारका का एक्यूआई-168
 -नजफगढ़ का एक्यूआई- 200
-लोधी रोड़ का एक्यूआई-225
-शादीपुर का एक्यूआई- 254
-सोनिया विहार का एक्यूआई - 267
-चांदनी चौक का एक्यूआई-278
-DTU का एक्यूआई 289
-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का एक्यूआई-286
-द्वारका सेक्टर 8 का एक्यूआई 295
-ITO का एक्यूआई-299

दिल्ली में कल भी छाया रहेगा घना कोहरा

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह को घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, अब हल्की धूप निकल गई है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी घने कोहरे का संभावना जताई है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-गजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक: 10 जनवरी को पीएम का पुतला जलाएंगे किसान, 26 को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Similar News