Logo
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ने वाली है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले प्रत्येक राजनीतिक गतिविधि पर पूरे देश की नजर होती है। राष्ट्रीय राजधानी कई कारणों से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद भी यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में टूटने लगा है। साल 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी।

लोकसभा चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा

दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव ने बीते मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ जो गठबंधन था, वह सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। विधानसभा चुनाव में हम आप के साथ नहीं, बल्कि अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब बदलाव की मांग कर रही है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हमारा वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है।

50 से अधिक स्थानों पर करेंगे प्रदर्शन

देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है, जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ना चाहिए। हमें लोकसभा चुनाव में लोगों का खूब समर्थन मिला है। इतना ही नहीं, कांग्रेस चीफ ने आप पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पानी की कमी, बिजली दरों की बढ़ोतरी, जलभराव और पानी की चोरी से तंग आ गए हैं। केजरीवाल सरकार जनता की समस्याएं नहीं सुलझा पा रही है। इसलिए हम आप के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। दिल्ली के 50 से अधिक स्थानों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- नीति आयोग की नई टीम: शाह-शिवराज सहित 15 केंद्रीय मंत्री को पैनल में मिला स्थान, देखें नए सदस्यों की पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें:- Budget Halwa Ceremony: वित्त मंत्रालय में हुई हलवा सेरेमनी, सीतारमण ने अधिकारियों का करवाया मुंह मीठा; देखें VIDEO

5379487