कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान: दिल्ली चुनाव में नहीं करेगी आप से गठबंधन, सभी 70 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज ऐलान कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने वाली है, वह आप के साथ गठबंधन नहीं करेगी।;

Update:2024-11-29 21:09 IST
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव।Devendra Yadav
  • whatsapp icon

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले विधानसभा लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। हम दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत लगा देंगे और सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाले हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस गठबंधन में लड़ी थी, हालांकि दोनों में से कोई भी एक सीट भी हासिल नहीं कर पाई थी।

राजौरी गार्डन विधानसभा में न्याय यात्रा

दूसरी ओर देवेंद्र यादव आज न्याय यात्रा के 22वें दिन शुक्रवार को राजौरी गार्डन विधानसभा अंतर्गत एक क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों को उनका मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि अभी तक आप पूर्व सीएम केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर उन्हें लूटा है। यादव ने यह बातें दिल्ली न्याय यात्रा 22वें दिन शुक्रवार को राजौरी गार्डन विधानसभा अंतर्गत कही। यात्रा मुखर्जी पार्क सब स्टेशन से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी।

'आतिशी सरकार ने राजधानी को बर्बाद कर दिया'

इस अवसर पर यादव के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, एआईसीसी के सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि यात्रा में उमड़ी भीड़ बता रही है कि अब दिल्ली  से आम आदमी पार्टी की विदाई होना तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने 15 साल दिल्ली की सेवा करते हुए राजधानी को विश्व पटल पर नई पहचान दी थी। लेकिन दिल्ली में केजरीवाल की सरकार व अब आतिशी सरकार ने राजधानी को बर्बाद करके रख दिया है।

लेकिन अब यह दौर समाप्त होने जा रहा है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा में हर दिन लोगों की भीड़ बढ़ी जा रही है। लोगों का एक ही सवाल है कि विधानसभा चुनाव कब होगा, क्योंकि आप सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि एक एक मतदाता को अब बस मतदान वाले दिन कही इंतजार है। यह तय हो गया है कि राजधानी में बदलाव की बयार बह रही है जो दिन प्रतिदिन तेज होती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:- आप नेताओं ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब: बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल ने पूछे कई बड़े सवाल

Similar News