Womens in Delhi Elections : AAP की 8 महिला उम्मीदवारों ने 2020 में गाड़े थे जीत के झंडे, जानें क्या है इनके नाम

AAP Women Winner Candidates Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी की नजरें इस बार के चुनाव पर टिकी हुई हैं। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी 2025 को 70 सीटों पर होने वाला है, और इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का पिछला चुनाव 2020 में हुआ था, जिसमें अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने 62 सीटों पर बहुमत हासिल की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केवल 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। दिल्ली चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए, आइए हम 2020 में इन महिलाओं और उनके प्रदर्शन के बारे में जानते हैं। 2020 में कुल 79 महिलाएं मैदान में थीं, जिनमें से 8 महिलाएं AAP से विजयी रहीं।
- बंदना कुमारी (शालीमार बाग): बंदना कुमारी ने शालीमार बाग से चुनाव लड़ा और 57,707 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनके पास 9.22 करोड़ रुपये की संपत्ति और 14.83 लाख रुपये का कर्ज था।
- राखी बिड़ला (मंगोलपुरी): राखी बिड़ला ने मंगलपुरी (SC) सीट से चुनाव लड़ी और 74,154 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज था, और उनकी कुल संपत्ति 76,421 रुपये थी।
- ए. धनवती चांदेला (राजौरी गार्डन): राजौरी गार्डन से ए. धनवती चांदेला ने 62,212 वोटों से जीत दर्ज की। उनके पास 56.90 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, और कर्ज लगभग 98 लाख रुपये था।
- प्रीति तोमर (त्रिनगर): प्रीति तोमर ने त्रिनगर से 58,504 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनकी संपत्ति 1.93 करोड़ रुपये और कर्ज 1.91 लाख रुपये था।
- भावना गौड़ (पालम): भावना गौड़ ने पालम सीट से 92,775 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनकी संपत्ति 14.27 लाख रुपये और कर्ज 8.62 लाख रुपये था।
- प्रमिला टोकस (आर.के. पुरम): प्रमिला टोकस ने आर.के. पुरम सीट से 47,208 वोटों के साथ चुनाव जीता। उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले थे, और उनकी संपत्ति 80.88 करोड़ रुपये थी, जबकि कर्ज 11.75 करोड़ रुपये था।
- राज कुमारी ढिल्लों (हारी नगर): राज कुमारी ढिल्लों ने हारी नगर से 58,087 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनकी संपत्ति 48.08 करोड़ रुपये और कर्ज 20.02 करोड़ रुपये था।
- आतिशी (कालकाजी): आतिशी ने कालकाजी सीट से 55,897 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की। उनकी संपत्ति 1.41 करोड़ रुपये थी और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला भी था।
ये भी पढ़ें: Delhi Water Shortage: दिल्ली के इन इलाकों में बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं लोग, महीनों करना पड़ता है इंतजार
दिल्ली चुनाव में महिला उम्मीदवारों का प्रभाव और प्रदर्शन
2020 के विधानसभा चुनावों में AAP ने महिलाओं के लिए समान प्रतिनिधित्व दिया और पार्टी ने 8 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा, जिनमें से सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव जीते। वहीं अन्य पार्टियों की तुलना में AAP ही एकमात्र पार्टी रही जिसने महिला उम्मीदवारों को जीत दिलवाई। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं का योगदान और उनकी सक्रिय भागीदारी अहम भूमिका निभाने वाली है।
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: दिल्ली फतह के लिए केजरीवाल का नया दांव, दो मुख्यमंत्रियों की पत्नियां घर-घर जाकर मांग रहीं वोट
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS