एमसीडी के लिए 14 विधायक नॉमिनेट: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जारी की लिस्ट, आप के विधायक भी शामिल

Municipal Corporation of Delhi: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिनमें आम आदमी पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के 11 विधायक शामिल है। ये विधायक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन विधायकों का नामांकन नगर निगम के अधिनियम 1957 की धारा 3 (3) बी के तहत किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि इन विधायकों की जिम्मेदारी एमसीडी को प्रशासनिक, बजट और शहरी विकास कार्यों में सहयोग देने की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नामित विधायकों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाना, कचरा प्रबंधन में सुधार करना, प्रदूषण कम करना और लोगों को एक साफ-सुथरा वातावरण देने की होगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 8 गाड़ियां
इन विधायकों को किया गया मनोनित
मनोनीत होने वाले विधायकों में आम आदमी पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के 11 विधायक है। आम आदमी पार्टी के मनोनीत होने वाले विधायकों में पटेल नगर से विधायक प्रवेश रत्न पटेल, गोकुलपुर से विधायक सुरेंद्र कुमार और बदरपुर से विधायक राम सिंह नेताजी शामिल हैं। तो वहीं भाजपा के मनोनित होने वाले विधायकों में आरके पुरम से विधायक अनिल कुमार शर्मा, संगम विहार से विधायक चंदन कुमार चौधरी, रोहतास नगर से विधायक जितेंद्र महाजन, शकूर बस्ती से विधायक कर्नैल सिंह बस्ती, नांगलोई जाट से विधायक मनोज कुमार शौकीन, नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान, द्वारका से विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत, आदर्श नगर से विधायक राजकुमार भाटिया, त्रिलोकपुरी से विधायक रविकांत, जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, और शाहदरा से विधायक संजय गोयल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: दशकों से जल संकट का सामना कर रही दिल्ली: आखिर क्यों होती है पानी की कमी, सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS