दिल्ली में बवाल: ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण को लेकर दो गुट आमने-सामने, पथराव के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Brahmapuri Masjid Dispute: दिल्ली के ब्रह्मपुरी में एक मस्जिद निर्माण को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जमकर धार्मिक नारे लगाए गए, इसके बाद खबर मिल रही है कि पथराव भी किया गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। मस्जिद ट्रस्ट ने भी निर्माण कार्य रोक दिया है।
2023 में शुरू हुआ था विवाद
दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद अल मतीन मस्जिद के नए एंट्रेंस निर्माण को लेकर शुरू हुआ है, जो कि गली नंबर 12 में बनाने की बात चल रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी पुराना है। सबसे पहले 2023 के नवंबर महीने में गली नंबर 12 में एंट्रेंस निर्माण के कार्य को विवाद बढ़ने के बाद रोक दिया गया था। मस्जिद के ट्रस्टियों ने एमसीडी से नवंबर 2024 में परमिशन ली और फिर से इस निर्माण कार्य को फरवरी 2025 में शुरू कर दिया।
MCD को कारण बताओ नोटिस जारी
इसके बाद 13 फरवरी 2025 को इस मामले में एक और शिकायत मिली और कहा गया कि यह निर्माण अनधिकृत है। पुलिस ने कहा कि अल मतीन वेलफेयर सोसाइटी ने एमसीडी से परमिशन तो ले ली थी, लेकिन कुछ लोकल निवासियों ने इसका विरोध किया था और इस एंट्रेंस निर्माण कार्य को नहीं बनने देना चाह रहे हैं। इस घटना के बाद मस्जिद की मैनेजिंग बॉडी ने फिर से निर्माण कार्य को रोकने का फैसला लिया।
इसके बाद पुलिस ने एमसीडी को 18 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और फिर से निर्माण कार्य को रोक दिया था। अब दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया तो फिर से बवाल मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही, लोगों को संयम बरतने और कानून का पालन करने की समझाईश दी गई है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS