Logo
International Women's Day 2024: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्नेह और सम्मान के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

International Women's Day 2024: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली समेत देशभर की सभी महिलाओं को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ उन्होंने एक्स पर अपने अधिकारिक अकाउंट पर महिलाओं के लिए एक संदेश लिखा है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने का भी निर्णय लिया गया है। 

सीएम केजरीवाल ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि नारी शक्ति को समर्पित ‘महिला दिवस’ की सभी महिलाओं को सम्मान और स्नेह के साथ शुभकामनाएं। हमारी सरकार ने सभी माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए हर महीने 1000 रूपये की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। आइये, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन करते हैं और उन्हें अधिक सकारात्मक रूप में सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए उनके साथ कदम मिलाकर चलना होगा। 

दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए लाई खास योजना 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 4 मार्च को अपना 10वा बजट पेश किया था। इस बजट में सरकार ने दिल्ली की जनता को अलग-अलग योजनाओं की सौगात दी थी। उन्हीं में से एक सबसे बड़ी योजना 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' (Mahila Samman Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तर्ज पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इससे पहले सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए डीटीसी बस में फ्री यात्रा का ऐलान किया था। 

5379487