Logo
Delhi Politics: चुनाव से ठीक पहले नेताओं को उस क्षेत्र की जनता की चिंता होने लगती है। वो लोगों के बीच आकर उनकी समस्याएं दूर करने की कोशिश करने लगते हैं। दिल्ली में भी चुनाव होने वाले हैं और दिल्ली कांग्रेस भी लोगों के बीच आ गई है।

Delhi Politics: दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों का बिगुल बजा चुकी हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सड़कों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने भी लोगों में अपनी पकड़ बनाने की शुरुआत कर दी है। चुनाव के ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस को भी जनता की याद आ गई है। दरअसल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

दिल्ली कांग्रेस की नई पहल

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केंद्र के चार केंद्रों का उद्घाटन किया, जो दिल्ली कांग्रेस की नई पहल का हिस्सा है। पहला राजीव गांधी सेवा केंद्र मेन चौक समयपुर, दूसरा वीर बाजार चौक पर, तीसरा जहांगीरपुरी के सी-965 और चौथा सेवा केंद्र गुर्जर चौक भलस्वा डेयरी पर बनाया गया है। इनका उद्घाटन देवेंद्र यादव ने किया। इन केंद्रों के जरिए कांग्रेस जनता से जुड़कर काम करना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि इन सेवा केंद्रों को खोलने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये से काफी परेशान है।

'फ्री सेवा करेंगे कार्यकर्ता'

उद्घाटन के बाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लोगों की फ्री में सेवा करेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में लोगों को बताएंगे और उनकी समस्याओं का भी समाधान करेंगे। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों के सरकारी दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज बनवाएंगे। देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस का AAP पर तंज

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सरकार चलानी नहीं आती और पिछले 10 सालों से नाकामी का कारण हैं। बिजली बिल आधा करने का वादा करके बिजली बिल दोगुने कर दिए हैं। मुफ्त के पानी का वादा किया था, जोकि आता तो है लेकिन चार दिन में एक बार वो भी गंदा। दिल्ली में कांग्रेस ने 15 साल भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई है। दिल्ली की जनता तय करेगी कि उनके लिए किसने काम किया और कौन सी सरकार बेहतर है, जो आगे भी काम कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल को SC से झटका: पीएम मोदी से डिग्री मांगने के संबंध में याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला?

5379487