Logo
Delhi Crime Branch: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बावरिया गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि 6 राज्यों में शिकायत दर्ज है।

Delhi Crime Branch: क्राइम ब्रांच ने बावरिया गैंग से जुड़े एक बदमाश को अरेस्ट किया है। यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस बदमाश का नाम बड़े अपराधियों में गिना जाता है। उनके खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि कुल 6 राज्यों में शिकायत दर्ज थे, जिसे अब पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के करीब 43 मामलों में लिप्त पाया गया है। बदमाश का नाम राजकुमार उर्फ राजू है।

पालतू कुत्तों ने किया पुलिस टीम पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बावरिया गैंग का बदमाश राजकुमार शामली जिले के झिंझाना का रहने वाला है। इसे एक दर्जन मामलों में भगौड़ा घोषित किया जा चुका था। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार देशभर में कई वारदातों को अंजाम दे चुके बावरिया गिरोह के इस बदमाश की लंबे समय से तलाश जारी थी। आखिर में इसे झिंझाना में ट्रेस किया गया। पुलिस टीम ने जब आरोपी को उसके घर पहुंच दबोचने की कोशिश की तो उसके पालतू कुत्तों ने टीम पर हमला कर दिया था। उसकी पत्नी द्वारा शोर मचाने पर क्षेत्रीय लोग मौके पर जमा हो गए थे और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में गोलीबारी: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौके पर मौत, दो घायल

इन मामलों में है शिकायत दर्ज

इसके बावजूद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ लाने में कामयाब रही। आरोपी राजकुमार आठवीं तक पढ़ा है। 2014 में इसे अपने साथी भरत सिंह के साथ दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। तब इसकी निशानदेही पर 30 सोने की चेन बरामद हुई थी। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। इस पर हत्या, डकैती, स्नैचिंग, सेंधमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 43 मामले दर्ज हैं। इनमें 30 मामले दिल्ली और 13 केस अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

ये भी पढ़ें:- साइबर ठगी मामले में 9 आरोपियों को जमानत: अमेरिकी नागरिकों से 15 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी, 43 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

5379487