Delhi Elections Result 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। कहीं पर भाजपा और किसी सीट पर आम आदमी पार्टी बढ़त में है। उम्मीद जताई जा रही थी कि दिल्ली चुनाव के परिणामों में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन रुझानों में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर है। परिणामों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी जश्न की तैयारी में हैं। वहीं इस बीच लोगों की नजरें दलित सीटों पर भी टिकी हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए कांटे की टक्कर है।
एससी सीटों पर क्या हैं रुझान
बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए 12 सीटें एससी के लिए निर्धारित की गई थीं। इनमें दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट के साथ ही पटेल नगर, बवाना, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, मादीपुर, देवली, त्रिलोकपुरी, अंबेडकर नगर, कोंडली, सीमापुरी, गोकलपुर शामिल हैं। बता दें कि सुबह 11 बजे दलित सीटों पर आम आदमी पार्टी के नेता आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर माजरा सीट से आप उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत, करोल बाग सीट से आप उम्मीदवार विशेष रवि, पटेल नगर से प्रवेश रतन, देवली से प्रेम चौहान, अंबेडकर नगर से आप के अजय दत्त, त्रिलोकपुरी से अंजना पर्चा और कोंडली से कुलदीप कुमार आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा से बवाना सीट से रविंदर इंदराज, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, मादीपुर से कैलाश गंगवाल, सीमापुरी सीट से रिंकू और गोकलपुरी से प्रवेश निमेश आगे चल रहे हैं।
एससी सीटों पर 1 बजे का रुझान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी है। भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी केवल 23 सीटों पर उम्मीद लिए बैठी है। कांग्रेस नेताओं का किसी भी सीट पर खाता नहीं खुला है। आइए नजर डालते हैं कि एक बजे एससी सीटों पर क्या हाल है? बवाना सीट पर भाजपा से रविंद्र इंदराज सिंह, आप उम्मीदवार जय भगवान उपकार से 21920 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुल्तानपुर माजरा सीट से आप उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत, भाजपा उम्मीदवार कर्म सिंह कर्मा से 18128 वोटों से आगे चल रहे हैं। मंगोलपुरी सीट से भाजपा के राज कुमार चैहान आम आदमी पार्टी की धर्म रक्षक एलियास राकेश जाटव से 6255 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं करोल बाग सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विशेष रवि भाजपा के दुष्यंत गौतम से 8489 वोटों से आगे हैं।
पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन आगे चल रहे हैं, वो भाजपा उम्मीदवार राज कुमार आनंद से 2727 वोटों से आगे हैं। वहीं मादीपुर सीट से भाजपा के कैलाश गंगवाल आम आदमी पार्टी की नेता राखी बिड़ला से 11935 वोटों से आगे चल रहे हैं। देवली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान, लोक जनशक्ति पार्टी, राम विलास पार्टी से दीपक तंवर से 28364 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंबेडकर नगर सीट से आप नेता डॉ. अजय दत्त, भाजपा उम्मीदवार खुशी राम चुनर से 5694 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं त्रिलोक पुरी सीट से भाजपा के रवि कांत, आप उम्मीदवार अंजना पर्चा से महज 392 वोटों से आगे हैं। कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार (मोनू), भाजपा उम्मीदवार प्रियंका गौतम से 6293 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं गोकलपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निमेश से 7997 वोट आगे चल रहे हैं। सीमापुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगन, भाजपा प्रत्याशी कु. रिंकू से 1189 वोट आगे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम बहुल सीटों पर क्या कह रहे रुझान, किसको मिलेगी बढ़त और कौन पीछे?
Constituency Name | Winner Candidate | Looser Candidate | Won by Votes |
Bawana | Ravinder Inderaj, BJP | Jai Bhagwan, AAP | 31475 |
Sultan Pur Majra | Mukesh Kumar Ahlawat, AAP | Karam Singh Karma, BJP | 17126 |
Mangol Puri | Rajkumar Chauhan, BJP | Dharam Rakshak Alias Rakesh Jatav, AAP | 6255 |
Karol Bagh | Vishesh Ravi, AAP | Dushyant Gautam, BJP | 7430 |
Patel Nagar | Pravesh Ratn, AAP | Raj Kumar Anand, BJP | 4049 |
Madipur | Kailash Gangwal, BJP | Rakhi Birla, AAP | 10899 |
Deoli | Prem Chauhan, AAP | Deepak Tanwar, (LJP Ram Niwas) | 36680 |
Ambedkar Nagar | DR. Ajay Dutt, AAP | Khushi Ram Chunar, BJP | 4230 |
Trilokpuri | Ravi Kant, BJP | Anjana Parcha, AAP | 392 |
Kondli | Kuldeep Kumar (Monu), AAP | Priyanka Gautam, BJP | 6293 |
Seemapuri | Veer Singh Dhingan, AAP | Ku. Rinku, BJP | 10368 |
Gokalpur | Surendra Kumar, AAP | Praveen Nimesh, BJP | 8207 |
ये भी पढ़ें: दिल्ली के शुरुआती रुझानों से AAP मायूस, बीजेपी में जश्न की तैयारी, जानें सभी 70 सीटों का हाल