Delhi Exit Poll: एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की बंपर जीत का अनुमान, यहां देखें नतीजे

Delhi Elections 2025 Exit Polls
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स।
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर ताजा एग्जिट पोल्स में एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का अनुमान जताया है। आइए देखतें क्या हैं पूरे आंकड़े...

Axis My India and Today's Chanakya Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले एग्जिट पोल्स का दौर शुरू हो गया है। ताजा एग्जिट पोल्स में एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का अनुमान जताया है। इन एग्जिट पोल्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल: बीजेपी को 45-55 सीटें, आप 15-25 पर सिमटी

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस पोल के अनुसार, बीजेपी को 45-55 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी को 15-25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस और अन्य दलों को शून्य से एक सीट तक मिलने की संभावना जताई गई है।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल: बीजेपी को 51, आप को 19 सीटें

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 51 सीटें मिलने की संभावना है। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी को केवल 19 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों के खाते में शून्य से तीन सीटें तक जा सकती हैं।

दिल्ली में बीजेपी की वापसी या फिर केजरीवाल का कमाल?

दिल्ली में बीजेपी पिछले कई सालों से सत्ता से बाहर है। आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। 2020 में, आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी केवल 8 सीटों पर सिमट गई थी। 2015 में तो आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए 70 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की थी और बीजेपी केवल 3 सीटों पर ही रह गई थी। अब एग्जिट पोल्स के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते दिख रहे हैं, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दिल्ली में बीजेपी की वापसी होगी या फिर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सत्ता में लौटेंगे।

कांग्रेस का प्रदर्शन, अभी भी निराशाजनक

एग्जिट पोल्स के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की स्थिति में कोई सुधार नहीं होता दिख रहा है। दोनों पोल्स में कांग्रेस को शून्य से एक सीट तक मिलने का अनुमान है। यह परिणाम कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन सकता है, जो दिल्ली में लंबे समय तक शासन करती रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में EVM की सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 19 स्ट्रॉन्ग रूम पर पुलिस की थ्री-टियर मॉनिटरिंग, 350 से ज्यादा लगे CCTV कैमरे

क्या कहते हैं पिछले नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर के साथ 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 38.51% वोट शेयर के साथ 8 सीटें मिली थीं। इससे पहले 2015 में, आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को मात्र 3 सीटें मिली थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल्स के रुझान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि क्या एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित होते हैं या फिर जनता कुछ नया इतिहास रचती है।

ये भी पढ़ें: Delhi Vote Count: दिल्ली में मतदान के बाद कहां-कहां होगी काउंटिंग, 11 जिलों में बने 19 मतगणना केंद्र

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story