Logo
Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर में भीषण आग लगी है। आग की सूचना पाते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Delhi Gandhi Nagar Fire: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच आज मंगलवार को दिल्ली के गांधी नगर की एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पाते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली के गांधी नगर में आग का तांडव

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के गांधी नगर में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को एक घंटे से भी अधिक समय लगा।

घंटों बाद आग पर पाया काबू

आग की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री पूरी तरह जल कर खाक हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा को इस संबंध में सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आग एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसको लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे भीषण गर्मी पड़ रही है वैसे-वैसे आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसके पहले 16 जून को दिल्ली के मुंडका औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण लगी। आग की सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की 35 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी।

5379487