Logo
दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में करीब 28 गाड़ियां और घंटों का समय लगा।

Delhi Fire: दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में शुक्रवार देर रात एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी जानकारी दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने दी है।

जानकारी के अनुसार, चंद्र विहार स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में रात को अचानक आग लग गई। आग की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। हालांकि, गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई।

आग पर काबू पाने में लगी फायर ब्रिगेड की 28 गाड़ियां

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, चंद्र विहार स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में रात करीब 9 बजे आग की सूचना मिली थी। यह घटना दिल्ली के निलोठी गांव स्थित चंद्र विहार हनुमान धर्म कांटा के पास हुई थी। सूचना पाते ही शुरुआत में 4-5 फायर ब्रिगेड भेजी गई थी, लेकिन आग भीषण होने के चलते और गाड़ियों को भेजा गया। ऐसे में फायर ब्रिगेड की करीब 28 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कई घंटों का समय लगा। वहीं, आग में किसी की अभी तक हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चला है। आग के कारणों का पता करने के लिए लोकल थाना पुलिस जांच में जुटी है।

5379487