Delhi Govt House Allotment: दिल्ली मंत्रियों के एड्रेस बदले, आतिशी को भी मिला नया घर, जानिये सीएम रेखा गुप्ता कहां रहेंगी?

Delhi Ministers Bungalow: दिल्ली सरकार के मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं नेता विपक्ष का भी पता बदल गया है। हालांकि अभी रेखा गुप्ता के लिए आवास की तलाश की जा रही है। ;

Update:2025-04-09 14:11 IST
दिल्ली के मंत्रियों और नेती विपक्ष को मिला बंगला।Bungalow for Delhi Ministers and Atishi
  • whatsapp icon

Delhi Ministers Bungalow: दिल्ली सरकार के मंत्रियों को बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आतिशी को भी नया घर मिल गया है। हालांकि सीएम रेखा गुप्ता किस बंगले में रहेंगी, अभी इस बात पर असमंजस बना हुआ है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज, मोहन सिंह बिष्ट को उनके बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। 

दिल्ली के मंत्रियों को मिले बंगले

दिल्ली के शिक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री समेत तमाम विभागों के मंत्री आशीष सूद और स्वास्थ्य मंत्री व परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह मालचा रोड चाणक्यपुरी में रहेंगे। कानून मंत्री कपिल मिश्रा को और सामाजिक कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रराज को सिविल लाइन्स में बंगला आवंटित किया गया है। वहीं, मोहन सिंह बिष्ट को सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर मौजूद गोपाल राय वाला बंगला दिया गया है। 

प्रवेश वर्मा का नहीं बदलेगा पता

वहीं, पीडब्ल्यूडी और जल मंत्री प्रवेश वर्मा का पता पुराना ही रहेगा। वे विंडसर रोड वाले मौजूदा बंगले में ही रहेंगे। बतौर सांसद उन्हें ये बंगला मिला था। हालांकि साल 2024 में वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़े थे। वे नियमों के मुताबिक किराया चुकाकर अब तक इस बंगले में रह रहे थे। एक बार फिर उनके नाम पर ये बंगला आवंटित कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: Delhi DTC Buses: दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने को तैयार मोहल्ला बसें, सरकार ने 670 बसें चलाने की दी मंजूरी

आतिशी को मिला नया बंगला

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का पता भी बदल गया है। उन्हें नेता विपक्ष के तौर पर 115 अंसारी रोड, दरियागंज का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। पहले उन्हें मंत्री के तौर पर मथुरा रोड पर बंगला दिया गया था। इसके बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल का बंगला आवंटित किया गया था, जिसमें रहने के लिए उन्होंने इनकार कर दिया था। 

रेखा गुप्ता के आवास की तलाश

हालांकि दिल्ली के मंत्रियों को तो बंगले मिल गए हैं, लेकिन अभी मंत्रियों की मुखिया यानी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहां रहेंगी, ये फाइनल नहीं हो पाया है। सीएम रेखा गुप्ता के लिए लुटियंस जोन में आवास की तलाश चल रही है। सीएम बनने पर कहा जा रहा था कि उन्हें अरविंद केजरीवाल का शीशमहल आवंटित किया जा सकता है। इस पर सीएम ने साफ कह दिया था कि वे केजरीवाल के 'शीशमहल' में नहीं रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: Delhi Water Supply: दिल्ली के इस इलाके में पानी की किल्लत का समाधान, दोनों टाइम मिलेगी सप्लाई

Similar News