Delhi Haryana Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली में आज सुबह से चल रही तेज हवाओं ने लोगों को कंपकपी महसूस करा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के बाद भी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली है। कंपकंपाती ठंड की वजह से दिल्ली के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर में रहने वाले लोग रजाई के अंदर दुबके हुए हैं। सर्दी के साथ-साथ आसमान से भी सफेद आफत बरस रही है। कोहरे के चलते वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। जिसके चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और विमान सेवा भी प्रभावित हो रही है।

हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी

राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी घने कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है। हरियाणा में पिछले16 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस बार की ठंड ने कोल्ड-डे का 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सर्दी का आलम ये है कि दिन के अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के अधिकतर जिले ऐसे हैं, जहां कई दिनों से धूप नहीं निकली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार से कोहरा छंटने की संभावना है। इससे दिन में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री

हालांकि, अभी प्रदेश के लोगों को बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है। सर्द हवाओं के चलते रात में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। बीते दिन 9 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते दिन अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल और भिवानी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Today: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में बारिश के आसर, आईएमडी ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इधर, राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। जिसके चलते लोगों को दिन में भी कंपकपी महसूस हो रही थी। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है। दिल्ली में तापमान बढ़ने के बाद भी लोगों को अगले 7 दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसान नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 10 जनवरी को ठंड को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अगले एक सप्तान तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।