दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update
X
मौसम समाचार।
दिल्ली में एक बार फिर से मौसम करवट लेता दिख रहा है। शुक्रवार की शाम को कुछ इलाकों में बदलाव देखने को भी मिला है।

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में तो आसमान बादल छाए रहे, कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। लेकिन शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इसके बाद तेजी से बढ़ रही गर्मी पर रोक लग गई है। आज सुबह के वक्त मौसम थोड़ा सुहावना हो गया है। अब वीकेंड पर गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन

बीते दिन यानी शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 79 से 35 प्रतिशत तक रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नजफगढ़ दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 38.5 और 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम के वक्त मौसम में हुए बदलाव ने मौसम खुशनुमा बना दिया।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर आज भी देखने को मिलेगा। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन के समय भी बादल और सूर्य के बीच आंख मिचौली का सिलसिला चलता रहेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम का रुख, गर्मी से मिलेगा राहत, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा में भी होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। 30 मार्च को दोपहर से मौसम की स्थिति में सुधार होने लगेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story