Delhi Hit and Run Case: ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को 20 मीटर तक घसीटने वाले दो किशोर गिरफ्तार, आरोपियों तक ऐसे पहुंची Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को 20 मीटर तक बोनट पर लटका कर घसीटने के मामले में दो नाबालिगो को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार भी बरामद कर ली है।;

Update:2024-11-04 10:03 IST
कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटकाकर घसीटा।Car driver Drags 2 Traffic police officer On SUV Bonnet In Vasant Kunj
  • whatsapp icon

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को कार के बोनट पर घसीटने के मामले में दो किशोर को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में शामिल मारुति फ्रोंक्स कार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। 

दरअसल, दिल्ली पुलिस को शनिवार को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया था कि किशनगढ़ में बेर सराय ट्रैफिक लाइट पर एक कार ने दो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को टक्कर मार दी है। जब स्थानीय पुलिस स्टेशन की एक टीम पहुंची, तो तब तक दोनों घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सफदरगंज अस्पताल पहुंची और जवानों के बयान लिए। फिर कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और दो नाबालिग लड़कों को अरेस्ट कर लिया गया है। अभी पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि कार चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी। हालांकि, वह नहीं रूके और दो यातायात पुलिस ऑफिसर्स को टक्कर मारकर फरार हो गया था।  

बता दें कि दिल्की के वेदांत देशिका मार्ग पर एसएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेज चौहान ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सफेद रंग की कार आते हुए दिखाई दी। दोनों ने कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को रोकने की बजाय दोनों जवानों को कुचलने की कोशिश की। उसने यातायात पुलिस के दोनों जवानों को कार के बोनट पर लटका लिया और 20 मीटर तक घसीटा। इसके बाद दोनों को सड़क पर फेंककर तेजी से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों यातायात पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटके हुए नजर आ रहे है। 

 

Similar News