Delhi Weather Report: दिल्ली में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन बीती रात हुई हल्की बारिश से लोगों ने चैन की नींद ली है। 19 जून की रात आंधी-तूफान के साथ बारिश आने के बाद आज यानी 20 जून को दिल्ली के तापमान में कमी देखने को मिली है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 40 डिग्री। ऐसे में दिल्ली के लोग जो कई सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे थे, उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन आपको बता दें कि यह खुशी अधिक समय तक नहीं टिकने वाली है।

दिल्ली में कब से दोबारा चलेंगी हीटवेव

मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर जो जानकारी दी है, इससे दिल्लीवासियों की खुशी पर गम का बादल मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी कि 19 और 20 जून को हल्की बारिश हो सकती है। अभी 2 दिन और दिल्ली का मौसम सुहावना रहेगा। 22 जून को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी ने साफ कर दिया है कि 23 जून से दिल्ली में फिर से हीट वेव चलने लगेगी और यह सिलसिला करीब 27 जून तक चलेगा।

अगले 3 दिनों तक दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जून को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने वाला है, इसके अलावा अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने वाला है। इसके अलावा 22 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की उम्मीद है। 23 जून को न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री हो सकता है। इसके बाद धूप में लोगों के शरीर फिर जलने लगेंगे। क्योंकि इसके बाद हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा, जो 27 जून तक जारी रह सकता है। मानसून भी जल्द ही दिल्ली में एंट्री कर सकता है। बताया जा रहा है कि 29 और 30 जून के आस-पास दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- पेयजल किल्लत के खिलाफ आतिशी के सत्याग्रह की तैयारियां शुरू, संजय सिंह बोले- इंडिया गठबंधन के साथी भी सहयोग करें

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में होगी बिन मौसम बरसात: गर्मी से राहत पाने के लिए नहीं करना होगा मानसून का इंतजार, IMD का ताजा अपडेट