LPG Cylinder Blast: दिल्ली के नरेला इलाके में फटा LPG सिलेंडर, छह लोग घायल

delhi breaking news
X
दिल्ली के नरेला में हुआ ब्लास्ट।
दिल्ली के नरेला इलाके में LPG सिलेंडर फटने की खबर है। जिसके चलते 6 लोग घायल हो गए है। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Delhi LPG Cylinder Blast: दिल्ली के नरेला इलाके में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) में ब्लास्ट होने की खबर है। जिसके चलते 6 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़िया मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव का कार्य जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा करें।

ये भी पढ़ें- कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान: किसानों के दिल्ली मार्च के बीच शिवराज बोले- सभी फसलें MSP पर खरीदी जाएंगी

बता दें कि इससे पहले आज यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली के शाहदरा की गीता कॉलोनी में भी अचानक आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल विभाग की 12 गाडियां मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा था कि दमकल विभाग की टीम को झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 12 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए थे। हालांकि, इस मामले में किसी हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story