आम के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर: दिल्ली में लगने जा रहा महोत्सव, देश भर की तमाम किस्मों का ले सकेंगे स्वाद

Delhi mango Festival
X
दिल्ली में आम महोत्सव।
Delhi Mango Festival: दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में आम महोत्सव का आयोजन होने वाला है। यहां पर लोग 250 से ज्यादा आम की वैरायटी देख और चख सकते हैं। आम के शौकीन लोगों के लिए ये महोत्सव किसी वरदान से कम नहीं।

Delhi Mango Festival: दिल्ली में आम महोत्सव लगने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो और अलग-अलग किस्म के आम का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आप भी इस महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं। इस बार मुंबई का मशहूर 'हापुस' आम प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इसके अलावा 250 से ज्यादा किस्म के आम इस महोत्सव में खरीदे जा सकते हैं।

30 अप्रैल को लगेगा आम महोत्सव
बता दें कि इस बार महाराष्ट्र सदन में 30 अप्रैल, बुधवार को आम महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान हापुस आम को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इस आम महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और महाराष्ट्र के मंत्रियों समेत दिल्ली के कई नेता शामिल हो सकते हैं।

बीते साल 300 से ज्यादा आम की किस्म महोत्सव में हुई थीं शामिल
बीते साल दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 30 जुलाई 2024 को आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। 300 से ज्यादा किस्म के आम महोत्सव में शामिल किए गए थे। कुछ देसी, तो कुछ फार्मी आम भी शामिल थे। इस दौरान देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो (हापुस), केसर समेत तमाम किस्म के आम शामिल किए गए थे।

इस साल की प्रदर्शनी में ये आम भी होंगे शामिल

  • इस साल हापुस (अल्फांसो) आम प्रदर्शनी में होगा, जिसपे खास फोकस किया जा सकता है। इस आम को फलों का राजा कहा जाता गै। ये आम मीठा, रसीला और खुशबूदार होता है।
  • उत्तर भारतीय किस्म का दशहरी आम भी महोत्सव में होगा। ये आम काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये किस्म थोड़ी खट्टी-मीठी और खुशबूदार होती है।
  • आम के शौकीन लोग लंगड़ा आम भी पसंद करते हैं। ये उत्तर प्रदेश का लोकप्रिय है। इसमें खट्टा मीठा स्वाद होता है।
  • उत्तर प्रदेश में पाया जाने वाला चौसा आम भी काफी मशहूर है, जो एक मीठी, रसदार और सुगंधित किस्म है।
  • पश्चिम बंगाल का हिमसागर आम भी एक लोकप्रिय किस्म है, जिसे महोत्सव में शामिल किया जा सकता है।
  • महोत्सव में गुजरात की पसंदीदा आम की किस्म केसर का भी स्वाद लिया जा सकता है।
  • महोत्सव में लोग गुजरात के वनराज आम का भी स्वाद ले सकते हैं।
  • कर्नाटक की लोकप्रिय किस्म बादामी भी महोत्सव में शामिल हो सकती है।
  • दक्षिण भारत के मलगोवा आम का भी स्वाद लिया जा सकता है।
  • वहीं आप आंध्र प्रदेश के सफेदा आम (बंगनापल्ली आम) समेत तमाम आम का स्वाद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अगर आप भी आम खाने के हैं शौकीन तो तुरंत पहुंच जाइए दिल्ली हाट, रंग रुप देख मुंह से आएगा पानी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story