Delhi Metro New Record: दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। 13 अगस्त  2024 को दिल्ली मेट्रो में करीब 72,38,271 यात्रियों ने सफर किया है। एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 13 फरवरी को 71.09 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी। अब मेट्रो में एक दिन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 72.38 लाख से अधिक पहुंच गई है।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो ने 13 अगस्त को अब तक के सबसे ज्यादा यात्रियों को सफर कराया है। इन यात्रियों की 72,38, 271 लाख दर्ज की गई है।


ये है दिल्ली मेट्रो के पिछले रिकॉर्ड के आंकड़े

13 अगस्त 2024- 72,38,271 लाख यात्रियों को सफर कराया
13 फरवरी 2024- 71.09 लाख यात्रियों को सफर कराया
12 अगस्त 2023- 71.07 लाख यात्रियों को सफर कराया
04 सितंबर 2023- 71.04 लाख यात्रियों को सफर कराया
12 फरवरी 2023 - 70.88 लाख यात्रियों को सफर कराया

कितना है दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का वर्तमान नेटवर्क विस्तार 2,888 स्टेशनों के साथ करीब 393 किमी है। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम समेत अन्य मेट्रो कॉरिडोर शामिल है। 

यात्रियों के हिसाब से अपडेट हो रही दिल्ली मेट्रो 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो यात्रियों के हिसाब से खुद को अपडेट कर रही है। ये वजह है कि दिल्ली मेट्रो में क्युआर कार्ड से लेकर वर्चुअल कार्य तक की युविधा अपने यात्रियों को दी जा रही है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाला हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित समझता है और मेट्रो का सफर सस्ता और सुविधाजनक है। ये ही वजह है कि हर साल दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली की संख्या बढ़ती जा रही है।