Logo
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में रिकॉर्ड यात्रियों को यात्रा करवाई है। दिल्ली मेट्रो ने बारिश के बीच एक दिन में सबसे ज्यादा 69 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया है।

Delhi Metro: दिल्ली की नई लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में अब तक सबसे अधिक 69 लाख से ज्यादा यात्रियों को ढोने का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि शुक्रवार 28 जून, 2024 को दिल्ली मेट्रो ने 69,36,425 यात्रियों को यात्रा करवाई।

बारिश के बीच मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड

डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद मेट्रो परिचालन पूरी तरह से 99.95 प्रतिशत समय की पाबंदी के साथ चलता रहा। डीएमआरसी का कहना है कि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 27 जून, 2024 को कुल 62,58,072 लोगों को यात्रा करवाई थी। बता दें कि दिल्ली में भारी जलभराव के चलते शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर लंबा-लंबा जाम लग गया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मिनटों की जगह घंटों लग गए थे। बावजूद इसके दिल्ली मेट्रो ने रिकॉर्ड यात्रियों को यात्रा करवाई।

अब तक का सबसे बड़ा 71.09 लाख का है रिकॉर्ड

दिल्ली मेट्रो में सफर करने का एक दिन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड 13 फरवरी, 2024 को दर्ज किया गया था, जो दिल्ली मेट्रो का अब तक का सबसे अधिक है। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो ने आंकड़ा जारी किया था। डीएमआरसी ने एक आंकड़ा जारी कर बताया था कि एक दिन में 71.09 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। इस आंकड़े ने दिल्ली मेट्रो के सितंबर 2023 के रिकॉर्ड तोड़ दिया। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी साझा की थी।

पिछले साल सितंबर में बना था नया रिकॉर्ड

डीएमआरसी ने लिखा था कि दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी, 2024 को 71.09 लाख यात्रियों ने सफर किया था। इस बार के आंकड़े ने दिल्ली मेट्रो द्वारा सितंबर 2023 में बनाए गए अपने उच्चतम यात्री यात्रा रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री संख्या थी।

5379487