लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बनाया 'वॉर रूम', जानें कैसे करेगा काम

AAP War Room Launche: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज शनिवार को वॉर रूम लॉन्च किया है। इसके जरिए पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीट पर चुनावी कैंपेन में तेजी लागएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि अब तेज गति से और व्यवस्थित तरीके चुनावी कैंपेन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप के उम्मीदवार दिल्ली की 4 सीटों- पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली लोक पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में पार्टी ने सभी चार लोकसभा सीटों पर घर-घर अभियान शुरू किया, दूसरे चरण में संकल्प सभा चल रही है।
वॉर रूम में बनाए गए 12 सेक्शन
तीसरे चरण का अभियान आज से सुनीता केजरीवाल रोड शो के माध्यम से शुरू किया है। राय ने कहा पूरी चुनावी गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के लिए यह वॉर रूम बनाया गया है, जिसमें कुल 12 सेक्शन हैं। दिल्ली की चारों लोकसभा सीट के लिए इंचार्ज बनाए गए हैं। यह टीम पार्टी की सभी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया टीम, डिजिटल मीडिया, कैंपेन मैनेजमेंट, रिसर्च, डाटा मैनेजमेंट और लीग टीम बनाई गई है। इस वॉर के माध्यम से पार्टी पूरे चुनाव को संचालित करने के लिए तैयार हो गई है।
ये भी पढ़ें:- किताबों की किल्लत पर वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल तुरंत दें इस्तीफा, सौरभ भारद्वाज भी छोड़ें पद
'पूरी ताकत से चुनाव मैदान में AAP'
गोपाल राय ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंच रहे हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सुनीता केजरीवाल आज 'जेल का जवाब वोट से' रोड शो अभियान शुरू कर रही हैं। चुनावी गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए आज से केंद्रीय कार्यालय में वॉर रूम की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोग अपने वोट की ताकत से मोदी की तानाशाही को खत्म करेंगे।
वहीं, आप नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से दिल्ली की जनता बेहद दुखी और गुस्से में है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि वह अपने मुख्यमंत्री की साजिशन गिरफ्तारी का जवाब BJP के खिलाफ वोट देकर सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को विजय बनाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS