Nand Nagri Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सलमान और अरबाज खान को किया गिरफ्तार

Delhi Nand Nagri Murder Case: दिल्ली के नंद नगरी में हुए मर्डर केस में पुलिस ने सलमान और अरबाज दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।;

Update: 2024-11-16 11:26 GMT
arrested
दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट।
  • whatsapp icon

Delhi Nand Nagri Murder Case: दिल्ली के नंद नगरी में बीती रात मनीष नाम के एक युवक को लड़की के साथ हो रहे छेड़छाड़ पर एक्शन लेना भारी पड़ गया है। मनीष ने लड़की को बचाने की कोशिश की, तो दो सगे भाई सलमान और अरबाज ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला। इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

बातों-बातों में शुरू हो गई मारपीट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,यह मामला नंद नगरी के सुंदर नगरी का है। यहां देर रात मनीष नाम का युवक एच ब्लॉक पार्क में टहल रहा था, तभी मौके पर 2 लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, मनीष के साथ-साथ पार्क में मौजूद कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। घटना की जानकारी देने वाले कृष्णा ने कहा कि मनीष के डांटने के बाद सलमान और अरबाज दोनों वहां से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद देखा कि सलमान और अरबाज ने मिलकर मनीष की हत्या कर दी।

 बातों-बातों में शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनीष को मौत के घाट उतार दिए। मनीष को घायल अवस्था में फौरन अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके घटना को लेकर नंद नगरी थाना पुलिस एक्शन में आई और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों के खिलाफ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा कि पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने यह भी कहा कि हत्या पुराने झगड़े से संबंधित हो सकती है, इसलिए बिना जांच किए इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कुछ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले में इसी आधार पर जांच करने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Crime News: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, समलान खान और अरबाज खान गिरफ्तार

Similar News