दिल्ली में नाला बना गले का फंदा: गिरने से 14 साल के नाबालिग की मौत, लकड़ी के सहारे बचाने का प्रयास नाकाम

Delhi Hadsa: दिल्ली में खुले नाले ने एक और जान ले ली है। एक 14 साल के नाबालिग की नाले में गिरने से मौत हो गई है। एक महिला ने लड़के को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रही।;

Update:2024-11-08 20:15 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।The roof of a dilapidated house fell in Yamuna Nagar one child died 3 injured
  • whatsapp icon

Delhi Hadsa: दिल्ली का सीवर सिस्टम लोगों के लिए कितना मददगार साबित हो रहा है, इसका तो पता नहीं, लेकिन यह लोगों की जान लेने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। सरकारी विभाग की नाकामी की सजा दिल्ली की आम जनता को मिल रही है। बारिश के दिन में सीवर ओवरफ्लो से लोगों की जानें जा रही है, कहीं करंट फैलने के कारण जान जा रही है। आज एक और मामला सामने आया, जहां गंदे नाले में गिरने से एक 14 साल के नाबालिग लड़के की मौत हो गई है।

नांगलोई पुलिस को मिली कॉल

यह मामला बाहरी जिले के नांगलोई थाना अंतर्गत राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन का है, जहां गंदे नाले में गिरने से लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई। वह छठीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 4 बजे नांगलोई थाने में गंदे नाले में एक लड़के के डूबने के संबंध में कॉल प्राप्त हुई थी। थाने का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उन्हें पता चला कि एक 13-14 साल का लड़का नाले में गिर गया है।

एक महिला ने की बचाने का प्रयास

एक स्थानीय महिला अंजू ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लकड़ी की छड़ी बढ़ाकर लड़के को बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन किशोर उसे पकड़ने में असमर्थ रहा और अंततः डूब गया। फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाकर लड़के के शव को बाहर निकाला। लड़के की पहचान राजेंद्र पार्क, नांगलोई निवासी विकास के रूप में हुई। वह छठी कक्षा का छात्र था। कुछ ही देर बाद उसके पिता भी मौके पर पहुंचे। पता चला कि विकास नाले के किनारे चल रहा था और आशंका है कि वह फिसल गया, जिससे यह दुखद घटना हुई। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Hit and Run Case: चालक ने स्कूटी में टक्कर मारकर बच्चे के ऊपर चढ़ाई कार, आठ साल के मासूम की मौत, पिता घायल

Similar News