Weather 18 April Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज छाए रहेंगे बादल, हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।;

Update:2025-04-18 07:55 IST
MP का मौसम: 28 जिलों में गर्मी का पारा 40° के ऊपर; सागर-दमोह सहित 5 शहरों में लू का अलर्ट, जानिए Aaj ka TemperatureMadhya Pradesh Today Weather Update, Know what is temperature in which district today
  • whatsapp icon

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर दिल्ली के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि आज और कल दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 और 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा। आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। 

अगले दो दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 19 अप्रैल को भी कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 20 अप्रैल को हवाओं को गति में कमी आएगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते हीटवेव नहीं चलेगी। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम? 
हरियाणा में एक बार फिर लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्रों में शुरू हो गया है। इसके चलते शुक्रवार से हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल यानी 19 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल छाए रहेंगे।

वहीं, कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। दो दिनों तक तेज हवाएं चलने वाली हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि 20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। बता दें कि बीते गुरुवार को हरियाणा के नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी।

ये भी पढ़ें: Rain in April 2025: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, तेज गर्मी से मिलेगी राहत

Similar News