Logo

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके बाद दिल्ली में दिवाली से पहले गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी। हालांकि, आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। इसके अलावा सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। वहीं 24 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते से दिल्ली में हल्की सर्दी की शुरुआत देखने को मिल सकती है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी मौसम साफ रहने वाला है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश के सभी जिलों में  22 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।