Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 15 अक्टूबर के बाद बदल सकता है मौसम, हरियाणा के लोगों को भी आज सताएगी गर्मी

Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
X
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके चलते आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से बारिश न होने की वजह से परेशान हैं। मानसून की विदाई होते ही राजधानी में बारिश नहीं हो रही है और ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है। हालांकि, 15 अक्टूबर के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत से मानसून की विदाई हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, बारिश न होने की वजह से पिछले चार-पांच दिन से दिल्ली का तापमान बढ़ता जा रहा है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री को भी पार कर चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में ऐसे ही गर्मी रहेगी। हालांकि, 15 अक्टूबर के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा में भी 11 अक्टूबर तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं आज और कल मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को उमस भर्ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सोमवार (7 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story