Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, ठंड से ठिठुर रही राजधानी, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कई इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।;

Update:2024-12-27 18:05 IST
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही भारी बारिश।Delhi-NCR heavy rainfall IMD issues orange alert
  • whatsapp icon

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिससे दिल्ली वालों की टेंशन बढ़ गई है। एक तरफ लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं । वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में भारी जलभराव होने की वजह से यातायात बाधित है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई है। यहां सुबह 8.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक 2.7 सेमी बारिश दर्द की गई है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बारिश दो से तीन सेमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रात करीब 2:30 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो शुक्रवार के दोपहर 2 बजे के बाद तेज हो गई है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में शनिवार को भी बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी के किस्से: कैम्ब्रिज में ‘ब्लू टर्बन’ बुलाते थे स्टूडेंट, प्रिंस फिलिप ने किया था मजाक

दिल्ली के इन इलाकों में इतनी MM दर्ज की गई बारिश

-सफदरजंग स्थित वेधशाला में  9.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-पालम वेधशाला में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-लोधी रोड में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-रिज में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-दिल्ली यूनिवर्सिटी में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
- पूसा में 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
(यह आंकड़े सुबह 11:30 बजे तक के है)

दिल्ली में चल रही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसमें यह भी कहा गया है कि शहर में बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होगी।

ये भी पढें- तीन राज्यों में हाईवे पर जमी बर्फ, 8 राज्यों में बारिश और ओले का अलर्ट

Similar News