Logo
Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम बदल गया है। आसमान में काले घने बादल छाए हैं। कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश भी हो रही है।

Delhi Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। बुधवार को काले घने बादल के चलते दोपहर में घने ही अंधेरा छा गया। मौसम देखकर ऐसा लग रहा था कि मूसलाधार भारी होगी। जलभराव को लेकर लोग सहम गए। इसके बाद कुछ देर बाद ही तेज़ बारिश शुरु हुई। लेकिन ज्यादा देर तक नहीं रही। बारिश थमते ही विजिबिलिटी भी बढ़ गई।

बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिल गई। वहीं, आज यानी गुरुवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, रात में कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी देखने को मिली। काले बादल की वजह से अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग कि मानें तो आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

कहां कितनी हुई बारिश 

बुधवार को दोपहर को सफदरजंग में 9 एमएम, पालम में 14 एमएम, लोधी रोड में 6.7 एमएम, रिज में 4.2 एमएम और सबसे अधिक बारिश आया नगर में 39.8 एमएम हुई। आया नगर में तेज और अन्य जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश व बादलों की वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 100 प्रतिशत रहा। इससे पहले सुबह की शुरुआत नमी भरी गर्मी के साथ हुई थी।

ये भी पढ़ें:- Mansoon In MP: अशोकनगर, रतलाम सहित जिलों में भारी बारिश की संभावना; तापमान में भारी गिरावट दर्ज

आज के मौसम का हाल 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 5 जुलाई का बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद दिल्ली में बारिश नहीं हुई थी। मानसून की एंट्री के बाद से ही उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि, अब कुछ दिन बारिश लोगों के साथ लुका छुपी का खेल खेल सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

5379487